_रिलायंस जियो के भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में उतरते ही कई कंपनियों के बिजनेस ठप हो गए, जबकि कई कंपनियों को अपना वजूद बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।_
                       _ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों ने रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए एक नया रास्ता अपनाया है। रिलायंस जियो से मुकाबला लेने के लिए एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया ने पिछले दो साल में अपने कॉल्स के साथ ही डाटा दरों में भी भारी कटौती की है लेकिन इन कंपनियों का न सिर्फ यूजर बेस गिरा है बल्कि इन कंपनियों को भारी घाटा भी उठाना पड़ा है।_

👉🏼 *_वोडाफोन आइडिया को हाल ही में 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।_*

_इन टेलिकॉम कंपनियों ने यह निर्णय लिया है कि ग्राहकों को फ्री इनकमिंग कि सुविधा नहीं मिलेगी। इस सुविधा को लेने के लिए ग्राहकों को कम से कम 35 रुपये का रिचार्ज हर महीने कराना होगा। इसके जरिए ये तमाम कंपनियां कमाई करना चाहती हैं अगर, ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उसकी इनकमिंग सेवा को बंद कर दिया जाएगा।_

👉🏼 *_क्या है नया नियम_*

_सभी टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों से कमाई जारी रखने के लिए हर महीने कम से कम 35 रुपए का रिचार्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इस 35 रुपए के रिचार्ज में ग्राहकों को 26 रुपए का बैलेंस और 28 दिन की वैधता मिलेगी। 28 दिन पूरे होने के बाद यदि कोई ग्राहक नया रिचार्ज नहीं करता है तो बैलेंस होने का बावजूद उसकी आउटगोइंग सेवा बंद कर दी जाएगी। यदि कुछ समय बाद भी रिचार्ज नहीं किया जाता है तो उस ग्राहक की इनकमिंग सेवा भी बंद कर दी जाएगी। इस बारे में कंपनियों का कहना है कि वह अपनी सेवाओं के बदले एक नियत शुल्क वसूल रहे हैं। इसीलिए यह नया नियम बनाया गया है।_

👉🏼 *_इस वजह से लिया गया फैसला..._*

_आजकल सभी ग्राहकों के पास दो सिम होते हैं एक में बैलेंस नहीं होने के बाद भी फ्री इनकंमिंग की सुविधा रहती है। ऐसे में ग्राहकों को बिना रिचार्ज किए ही इनकंमिंग की सुविधा मिलती रहती है। कंपनियों ने साफ किया है कि बिना रिचार्ज किए ही या एक नियत राशि के भुगतान के ही ग्राहकों को कंपनी की तरफ से सुविधा मिलती है। इसलिए कंपनियों ने यह तय किया है कि ग्राहकों से हर महीने एक नियत राशि वसूल की जाए जिससे कंपनियों को हो रहे नुकसान से बचा जा सकता है।_

👉🏼 *_मिनिमम रिचार्ज प्लान्स..._*

_अगर आपको अपने नंबर पर इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स चाहिए तो आपको मिनिमम रिचार्ज करना ही होगा। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने यूजर्स के लिए 100 रुपये से कम के तीन मिनिमम रिचार्ज पैक्स लॉन्च किए हैं। ये पैक्स 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के हैं। अगर, यूजर्स इनमें से किसी एक प्लान का रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आउटगोइंग कॉल्स 30 दिनों के बाद और इनकमिंग कॉल 45 दिनों के बाद बंद हो जाएगी। इन तीनों ही प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है।_👉🏼 *_

Comments

Popular posts from this blog

एसपी बाला सुब्रमण्यम

व्यापारी जागरुकता संदेश

lock down chandrapurkar